JioPhone NEXT का ऐलान, दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, गूगल के साथ बनाया गया है
JioPhone NEXT का ऐलान, दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, गूगल के साथ बनाया गया है Reliance इंडस्ट्रीज के 44वें एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गूगल की साझेदारी वाले नए Jio Phone NEXT स्मार्टफोन को लॉन्च किया. AGM के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि Jio दुनिया की सबसे सस्ती 4G सर्विस है. Jio Phone NEXT फीचर स्मार्टफोन है जिसमें गूगल और जियो के ऐप्लिकेशन मिलेंगे. प्ले स्टोर भी मिलेगा जहां से यूजर्स ऐप डाउनलोड कर सकेंगे. JioPhone NEXT मे वॉयस असिस्टेंट और लैंगवेज ट्रांस्लेशन का फीचर मिलेगा जियो फोन नेक्स्ट 10 सितंबर से मार्केट में उपलब्ध होगा. JioPhone अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनिया में भी. गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इस इवेंट में वर्चुअल हिस्सा लिया. बीते साल ही रिलायंस जियो ने गूगल संग साझेदारी की घोषणा की थी. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने नए स्मार्टफोन के बारे में कहा कि “हमारा अगला कदम गूगल और जियो के साथ मिलकर बनाए गए एक नए, किफायती जियो स्मार्टफोन के साथ शुरू होता है. यह भारत के लिएबनाया गया है और यह उन ला...