50 हजार से ज्यादा लोग अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को अंतरिक्ष से वापस नहीं लौटते देखना चाहते!
50 हजार से ज्यादा लोग अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को अंतरिक्ष से वापस नहीं लौटते देखना चाहते! Change.org पर शुरू की गई इन याचिकाओं में एक को 37000 तथा अन्य को 19000 हस्ताक्षर प्राप्त हो चुके हैं। 20 जुलाई को जेफ बेजोस समेत तीन लोग स्पेस ट्रिप के लिए भरेंगे उड़ान। बेजोस को पृथ्वी पर लौटने की अनुमति नहीं देने को लेकर शुरू कई गई याचिकाएं। महीने की शुरूआत में बेजोस ने की थी 20 जुलाई की अंतरिक्ष यात्रा की घोषणा। Blue Origin के मालिक जेफ बेजोस की अगले महीने होने वाली अंतरिक्ष यात्रा कें संबंध में दो अजीब याचिकाएं शुरू की गई हैं। इन याचिकाओं में कहा गया है कि बेजोस को अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद पृथ्वी पर नहीं लौटना चाहिए और उन्हें वहीं पर रोक देना चाहिए। इन याचिकाओं पर 56,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। Blue Origin के संस्थापक बेजोस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह और उनके भाई मार्क बेजोस 20 जुलाई को कंपनी के New Shepard रॉकेट पर सवार होकर अपनी पहली उड़ान में लोगों को लेकर अंतरिक्ष में जाएंगे। बेजोस की घोषणा के तीन दिन बाद इस अरबपति के पृथ्वी पर पुन: प्रवेश को रोकने के प्रया...